छत्तीसगढ़रायपुर

सम में सियासी घमासान तेज, बघेल बोले– BJP के हथकंडों से नहीं डरेंगे

रायपुर (विश्व परिवार)। असम के दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की सियासी हालत का जिक्र करते हुए कहा कि हिमंता और भाजपा सरकार से जनता परेशान है. जनता नया असम बनाने जा रही है. बदलाव की बयार चल पड़ी है।
असम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि डरी हुई हिमंता सरकार कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर कर रही है. पवन खेड़ा के घर पुलिस ने रेड की है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बौखला गए हैं. अमित शाह असम में जाकर गाय बांटने की बात कह रहे हैं. 2003 में गाय बांटने की योजना छत्तीसगढ़ में फेल हो गई है. अब इनके पास नया कुछ देने का नहीं है. जिस प्रकार भ्रष्टाचार के आकंठ में मुख्यमंत्री और उसका परिवार डूबा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि (तीन फर्जी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति के मामले में) हमारे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. यहां रात में एफआईआर होती है, और सुबह असम पुलिस दिल्ली पहुंच जाती है. आचार संहिता लगा हुआ है, और देश की एजेंसी किस प्रकार काम कर रही है, यह प्रश्नवाचक चिन्ह है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts