Home मध्य प्रदेश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा 25 को, एस पी एवं जिला...

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा 25 को, एस पी एवं जिला पंचायत सी ओ के हाथों बच्चे होंगे सम्मानित

38
0

सिद्धा चक महा मंडल में हुई कलशों की स्थापना

अशोक नगर(विश्व परिवार)। श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के तत्वावधान में जिले के प्रतिभाशाली छात्र छात्रों को श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति २५ अगस्त को एक विशेष समारोह में सम्मानित करेंगे इस समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार एवं जिला पंचायत सी ई ओ डां नेहा जैन के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया के विशेष आत्थित्य में होगा।
जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि इस हेतु श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की एक बैठक संस्थापक अध्यक्ष इन्दु गांधी के निवास पर अध्यक्ष श्री मति सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में रखी गई और समारोह के सभी विन्दुओ पर किया गया पच्चीस अगस्त को दोपहर २ वजे से जैन भवन शान्ति नगर में होने वाले इस समारोह में जैन समाज अशोक नगर अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद को विशेष अतिथि के रूप में साथी मध्यांचल से पधारे ने वाले अतिथियों को विशेष स्थान दिया जाएगा।
सिद्धा चक महा मंडल में हुई कलशों की स्थापना
पार्श्वनाथ मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान एवं विश्वशांतिमहायज्ञ में आज मंडल पर प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भ इया नरेश भ इया के मंत्रोच्चार के वीच महा मंगल की स्थापना मैन सुन्दरी श्री पाल राजा सुरेशचंद्र सुनील कुमार संजीवकुमार रिक्कू ओडेर सौ धर्म इन्द्र सुभाष कुमार राहुल कुमार पिपरई धनकुबेर संजीव कुमार मनीष कुमार महावीर टी महा यज्ञ नायक इंजिनियर अनिल कुमार जैन इंसान इन्द्र विनोद कुमार लोकेश कुमार अंकित सन्तूरा सनत इन्द्र कमलेश कुमार सचिन कुमार एन एस महेंद्र इन्द्र प्रमोद कुमार प्रसुन कुमार मंगलदीप ब्रह्म इन्द्र एस के जैन द्वारा की गई इसके साथ ही मंगलकलशो की स्थापना सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा एवं शान्ति कलशों की स्थापना विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा की गई।
हुआ विभिन्न रसों का आयोजन
जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि इसके पहले श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान के सभी मुख्य पात्रो की मेहंदी हल्दी की रस्में की गई इसके साथ ही भक्ति गीतों का‌ आयोजन किया गया महामंडल विधान के दौरान मंडल पर आठ अर्घो का समर्पण बड़े भक्ति भाव के साथ किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गंधकुटी दर्शन लाभ लिया सभी बोली लेने वाले भक्तों का सम्मान समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद मंत्री शैलेन्द्र श्रागर संयोजक मनोज रन्नौद अंकित सन्तूरा संजीव रिंकु ओडेर संजीव महावीर टी सहित अन्य प्रमुख जनो ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here