रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू एवं जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू सहित एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अंबिका साहू, परमिला बल्ला राम साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, राजेश कुमार देवांगन, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता शरद देशमुख, उपअभियंता गोपाल प्रधान सहित जोन 1 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में गर्मी में वार्डो में सुगम जलआपूर्ति करने आवश्यक बैठक ली। महापौर ने जलविभाग अध्यक्ष जोन 1 अध्यक्ष एमआईसी सदस्य पार्षदो से गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु सुझाव लिए ।
महापौर मीनल चौबे ने जोन 1 की जल संबंधी समीक्षा बैठक में नगर निगम जल बोर्ड के अधिकारियों को वार्डो के जलसमस्याग्रस्त क्षेत्रो में पार्षदो सहित प्रत्यक्ष निरीक्षण कर जलसमस्या को देखकर उसका त्वरित निदान जोनो से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। महापौर ने निरीक्षण कर और मॉनिटरिंग करते हुए सभी टंकियों में जलभराव गर्मी में प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से करवाने व्यवहारिक आवश्यकतानुसार जलसंकट निदान हेतु पाईप लाईन विस्तार एवं इंटर कनेक्शन का कार्य तत्काल स्वीकृत करके करवाने निरीक्षण कर टंकियो के टेल एण्ड तक नागरिको को नलो में गर्मी में पर्याप्त प्रेशर में पेयजल उपलब्ध करवाने एवं आवश्यक होने पर टूल्लू पंपो की जोनो से अभियान चलाकर जप्ती करके सुगम जलापूर्ति टेल एण्ड तक सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।





