Home लद्दाख दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

22
0

सियाचिन जाने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू।
एपीजे अब्दुल कलाम व राम नाथ कोविन्द जा चुके हैं बेस कैंप।

लेह(विश्व परिवार)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लद्दाख पहुंची हैं। लेह में उपराज्यपाल बीडी शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया है। महामहिम सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वहां तैनात जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी। वह वहां तैनात जवानों से बातचीत भी करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी है। द्रौपदी मुर्मु देश की तीसरी ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो सियाचिन का दौरा करेंगी। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व राम नाथ कोविन्द सियाचिन बेस कैंप जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here