छत्तीसगढ़जगदलपुर 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम-2026 का उद्घाटन

जगदलपुर (विश्व परिवार)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी 2026 को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय *जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, वेशभूषा, रीति-रिवाज एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को इस प्रतिष्ठित आयोजन के उद्घाटन हेतु आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
इस महोत्सव के माध्यम से जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों एवं लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर जिला एवं राज्य प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts