Home रायपुर विधानसभा के रजत जयंती पर 24 को छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति मुर्मू

विधानसभा के रजत जयंती पर 24 को छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति मुर्मू

26
0

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। वे रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर विधानसभा की 25 साल की उपलब्धियों को याद करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू का आना एक ऐतिहासिक मौका होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने की तैयारियों की बैठक
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
PM मोदी का भी प्रस्तावित दौरा
इसी महीने के 30 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे बिलासपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस मौके पर राज्य को एक बड़ी सौगात देने की संभावना जताई जा रही है।
राष्ट्रपति का दौरा छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह विधानसभा के रजत जयंती के अवसर पर हो रहा है, जो राज्य के विकास और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here