छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में विरोध प्रदर्शन, ट्रंप और इजराइल के खिलाफ पोस्टर फेंके गए

रायपुर (विश्व परिवार)। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामनेई की संभावित मौत की खबरों के विरोध में राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजऱाइल के खिलाफ नाराजग़ी जताते हुए सडक़ों पर पोस्टर फेंककर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर इक_ा होकर नारेबाजी की और ट्रंप के पोस्टर सडक़ पर फेंककर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मध्य-पूर्व में हो रही घटनाओं के लिए अमेरिका और इजऱाइल जिम्मेदार हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts