धर्म

पंजाब राज्य के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भगवान शांतिनाथ के दर्शन कर लिया मुनि द्वय का आशीर्वाद

रामगंजमंडी (विश्व परिवार)। शनिवार 21 मार्च की प्रातः बेला में पंजाब सरकार के राज्यपाल एवं पूर्व में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे श्री गुलाबचंद कटारिया प्रातः रेल द्वारा रामगंज मंडी पहुंचे रामगंज मंडी पहुंचने के उपरांत उन्होंने शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए और प्रभु चरणों में नमन किया।

प्रभु चरणों के दर्शन उपरान्त श्री कटारिया ने नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसाग़र महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य पूज्य मुनि द्वय मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज एवम पूज्य मुनिश्री 108 निस्पृह सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया वे अलसुबह ही गुरु चरणों मे पहुंचे उनके चरणों में नमन किया मुनि द्वय ने उन्हें मधुर मुस्कान के साथ मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीरेंद्र जैन मौजूद रहे।

श्री कटारिया धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व है संतों का मंगल आशीर्वाद लेने एवं उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने सदैव जाते रहते हैं। इससे पूर्व दिगंबर जैन समाज के कार्यक्रम में श्री कटारिया वर्ष 2007 में हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भी जन्म कल्याणक महोत्सव की बेला में रामगंजमंडी पधारे थे तब वे राजस्थान सरकार के गृहमंत्री के रूप में थे। उस समय उन्होंने पूज्य गुरुदेव मुनि 108 विमर्श सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया था। श्री कटारिया झालावाड़ में होने जा रहे एक कार्यक्रम में जाने हेतु रामगंज मंडी पधारे थे इस प्रवास के दौरान उन्होंने महाराज श्री संघ के दर्शन किए

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts