छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे समपार फाटक संख्या 430 को दिनांक 15.02.2026 से दिनांक 26.02.2026 तक 12 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी

रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत कुम्हारी से भिलाई किमी. 842/8-10 (कुम्हारी से भिलाई की ओर ) स्थित मानव सहित समपार संख्या – 430 कुगदा फाटक में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा हेतु रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है | इसके फलस्वरूप यह समपार फाटक दिनांक 15.02.2026 से दिनांक 26.02.2026 तक 12 दिनों के तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा ।
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उक्त समपार फाटक के निकट रायपुर की ओर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 429 (परसदा गेट) स्थित है एवं दुर्ग की ओर लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 436 (उरला गेट) पर अंडरब्रिज निर्मित है तथा उसका उपयोग आवागमन हेतु किया जा रहा है। इसलिए समपार फाटक संख्या 430 के आस-पास से आवगमन करने वाले लोगों को असुविधा नहीं होगी ।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts