रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में सोमवार को घोषित केन्द्रीय बजट के ऊपर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को मिले बजट में रेल के बारे में रायपुर रेल मंडल में आयोजित प्रेस वार्ता मैं ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर रेल मंडल के सभागार में उपस्थिति मीडिया सदस्यों से ऑनलाइन चर्चा कर मीडिया कर्मियों को संबोधित किया इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने स्थानीय मीडिया के सदस्यों से रेल को मिले बजट पर चर्चा की
छत्तीसगढ़ को 7470 करोड रुपए का बजट आवंटित हुआ।
छत्तीसगढ़ में 51080 करोड़ के प्रोजेक्ट सैंक्शन है।
बस्तर से जगदलपुर परियोजना शुरू हो रही है।
परमालकसा खरसिया रेल परियोजना फ्रेट कॉरिडोर में महत्वपूर्ण है।
फ्रेट कॉरिडोर वेस्ट बंगाल से उड़ीसा छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा।
आने वाले समय में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ में पैसेंजर मेल एक्सप्रेस की संख्या डबल हो जाएगी।
इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मीडिया संवाददाता, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, वरिष्ठ प्रचारक निरीक्षक शिवप्रसाद एवं रायपुर मंडल के जनसंपर्क कर्मी भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित रेल बजट में निम्न अनुसार है👇






