छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कारोबारी से 5 लाख की ठगी, नकली चांदी के सिक्के देकर आरोपी फरार

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में शातिर ठगों ने एक कारोबारी को असली चांदी के सिक्कों का झांसा देकर 5 लाख रुपए और सोने के जेवरात ठग लिए। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार अमलीडीह निवासी कारोबारी मुरली केसरवानी से आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने अपने पास बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के सिक्के होने का दावा किया और उन्हें कम कीमत पर बेचने का लालच दिया। भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में कुछ असली सिक्के भी दिखाए गए।इसके बाद तय स्थान पर मुलाकात के दौरान मुरली केसरवानी ने आरोपियों को 5 लाख रुपए नकद और कुछ सोने के जेवरात दे दिए। जैसे ही पैसे और जेवरात आरोपियों के हाथ लगे, वे मौके से फरार हो गए।आरोपियों के जाने के बाद जब पीडि़त ने सिक्कों की पोटली खोलकर जांच की, तो उसके होश उड़ गए। ऊपर के कुछ सिक्कों को छोडक़र बाकी सभी सिक्के नकली और सस्ती धातु के निकले। खुद को ठगा महसूस होने पर पीडि़त तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अमलीडीह और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts