छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर मुख्य सचिव व जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान किया जाए।
बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने स्कूल शिक्षा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएं।
साथ ही स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाकर उनके नियमित संचालन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए अटल टिंकरिंग लैब और जरूरत के अनुसार पुस्तकालय की व्यवस्था भी की जाए।
गर्मी से राहत देने वाले आवास बने
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि पीएमएवाय 2.0 को मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
इस पर ऋचा शर्मा ने सुझाव दिया कि नए आवास ऐसे बनाए जाएं जो गर्मी से राहत देने वाले हों। साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और जल जीवन मिशन के तहत तय लक्ष्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में चल रहे प्रोजेक्ट सुरक्षा, प्रोजेक्ट धड़कन, स्मृति पुस्तकालय और प्रोजेक्ट दधीचि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने प्रोजेक्ट अजा और रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना की।
उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस के तीन हजार से अधिक सक्रिय सदस्य हैं और “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के तहत बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ लोकनाथ पटेल और अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts