छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:- दूसरे दिन पहला मैच जोन 2 ने जोन 3 को हराकर जीता और क्वार्टर फाइनल में पहुंची

  • दूसरे दिन पहले मैच में बेस्ट बालर नरेन्द्र नायक, बेस्ट बेटसमैन नवीन वर्मा, मैन ऑफ द मैच नरेन्द्र गेंन्द्रे बने, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने ट्राफी देकर किया सम्मानित
  • 26, 27 फरवरी को क्वार्टर फाइनल राउंड, 28 फरवरी को सेमीफइनल, मेयर कप क्रिकेट का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को, सभी मैच संध्या 6 बजे से
  • प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी, 2 प्लेसमेंट कर्मचारी खेल रहे , पहली गेंद महिला खिलाड़ी फेंक रही और उस पहली गेंद का सामना महिला खिलाड़ी कर रही

रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन का पहला मैच नगर निगम जोन 2:और जोन 3 की टीम के मध्य खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर जोन 3 ने 10 ओवर के निर्धारित मैच में 94 रन बनाये, जिसे बनाकर जोन 2 ने मैच जीत लिया और स्पर्धा के सेमीफइनल में प्रवेश किया. पहले मैच में बेस्ट बालर नरेन्द्र नायक, बेस्ट बेटसमैन नवीन वर्मा, मैन ऑफ d मैच नरेन्द्र गेंन्द्रे रहे, जिन्हे सभापति ने ट्राफी देकर नगर निगम की ओर से सम्मिलित किया।
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में दिनांक 26 औऱ 27 फरवरी को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे, जबकि 28 फरवरी को सेमीफइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले दिनांक 1 मार्च 2026 रविवार को होगा. सभी मैच संध्या 6 बजे से खेले जायेंगे।
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
स्पर्धा के दूसरे दिन पहले मैच में प्रमुख रूप से नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा,, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू,पार्षद कृतिका जैन, पुष्पा रोहित साहू, सर्वश्री राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, नगर निवेशक अभाष मिश्रा, जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, प्रीति सिंह, अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता खेलकूद एवं युवा कल्याण गजाराम कँवर, शेखर सिंह सहित रायपुर नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. प्रत्येक मैच में पहली गेंद महिला खिलाडी गेंदबाज फेंक रही है औऱ उस पहली गेंद का महिला खिलाड़ी बल्लेबाज सामना कर रही है. यह नियमावली रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के समस्त मैचों के लिए में लागू की गयी है।
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में दिनांक 26,27,28 फरवरी को दो – दो मैच होंगे. इसमें पहला मैच मैच संध्या 6 बजे और दूसरा मैच रात्रि 8 बजे से खेला जायेगा. स्पर्धा में प्रत्येक मैच निर्धारित 10 सीमित ओवरों का होगा.इस प्रकार नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो – दो कुल चार कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च 2026 को संध्या 6 बजे से खेला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts