रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग की टीम के सभी राजस्व कर्मचारियों की टीम जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 7 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के समस्त बकायादारों को मोबाइल पर फोन और मैसेज कर उन्हें नगर निगम रायपुर राजस्व विभाग को सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा करने लगातार नगर निगम हित में प्रेरित कर रही है और अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अधिनियम प्रावधान अनुसार करने की स्पष्ट चेतावनी से उन्हें अवगत करवा रही है।





