छत्तीसगढ़रायपुर

IPL से पहले रायपुर पुलिस की चेतावनी: सट्टेबाजी की तो सीधे जेल

रायपुर (विश्व परिवार)। आईपीएल शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजों के लिए सख्त संदेश जारी किया है—“कानून के साथ मत खेलना, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी।”
दरअसल, हर साल आईपीएल के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी होती है। पुलिस लगातार कार्रवाई करती है, लेकिन सट्टेबाजों का नेटवर्क व्यापक होने के कारण यह कारोबार थमता नहीं है। इस बार आईपीएल से पहले ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजी पर लगाम कसने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।
इसी क्रम में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सट्टेबाजों को चेतावनी जारी की है। खास बात यह है कि इस संदेश को क्रिकेट की भाषा में पेश किया गया है, जिससे लोगों तक बात आसानी से पहुंच सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संदेश में कहा गया है कि कानून की टीम ‘चेज’ करने में माहिर है, इसलिए बच पाना मुश्किल होगा। साथ ही फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील भी की गई है। चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी तरह की ‘पार्टनरशिप’ टिक नहीं पाएगी।
रायपुर पुलिस ने अंत में साफ संदेश दिया है—सट्टेबाजी से दूर रहें, अन्यथा सीधे जेल जाना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts