छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने लोगों को दी विकास कार्यों की सौगात

  • विभिन्न वार्डो में ढाई करोड़ से अधिक के नये विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में 8 विभिन्न नये विकास कार्यो सीसी रोड निर्माण, धीवर समाज भवन के पास दलदल सिवनी में शेड निर्माण, रहेजा अर्थ के पास अधूरी सड़क का विस्तार लाभांडी हाई स्कूल में शेड रंगमंच निर्माण, स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा में रंगमंच शेड निर्माण, वार्ड 11 में रोड निर्माण एवं रोड और नाली का निर्माण कार्य का 1 करोड 4 लाख 35 हजार की लागत से लोकार्पण कर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी। ग्रामीण विधायक ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड में नाला निर्माण कार्य सीसी रोड निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन व चबूतरा निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य के विविध नये विकास कार्यों का 7 भिन्न स्थानो पर 2 करोड 57 लाख 4 हजार की लागत से श्रीफल फोडकर व भूमिपूजन करते हुए वार्डवासियों को शानदार सौगात दी ।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन, पार्षद सावित्री धीवर, देवदत्त द्विवेदी, मोहन कुमार साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, रेणु जयंत साहू सहित जोन 9 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उप अभियंता अंकिता जनार्दन सहित मंडल अध्यक्षो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए और 7 स्थानो पर 2 करोड 50 लाख से अधिक के कार्यों हेतु भूमिपूजन करते हुए अनुपम सौगात नागरिको को दी ।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने लाभांडी स्कूल में शेड का लोकार्पण करते हुए शेड निर्माण की सराहना की और लाभांडी स्कूल के नये शेड को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो हेतु मॉडल शेड बनाने कहा, ग्रामीण विधायक ने लाभांडी में स्कूल के समीप रिक्त स्थान पर जनहित में जनउपयोग हेतु नया सामुदायिक भवन शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के निर्देश जोन 9 कमिश्नर को दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts