रायपुर

रायपुर की समाजसेविका एवं वरिष्ठ कवियित्री शुभा शुक्ला निशा जयपुर में ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित 

  • अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन
रायपुर (विश्व परिवार)। रविवार को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन बच्चों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड -2026 समारोह का आयोजन सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया । जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की इस प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी – अशोक माहेश्वरी – जयपुर से और एडवोकेट राजीव कुमार रंजन, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया । इस प्रोग्राम का पोस्टर विमोचन कुसुम यादव – मेयर – जयपुर हेरिटेज, पवन अरोरा, डॉ. जगदीश प्रसाद – उपनिदेशक, निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग, अशोक जांगिड़ एडिशनल डायरेक्टर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग.चंद्र शेखर चौधरी – एडिशनल डायरेक्टर – स्पेशल डिसेबल्ड पर्सन्स जयपुर के द्वारा किया।
इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण कुछ ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन, बाल गृह के बच्चों की गायन, वादन और नृत्य, जिनमे मास्टर शिवेन, भगवान दास लोधी , शिवम ,अंशुल सैनी और निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल के ऑटिस्टिक बच्चों की ग्रुप नृत्य प्रस्तुति हुई इन सभी के साथ, ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन लोगों को उनके विशेष रूप से किये हुए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया ।
इस प्रोग्राम में डॉ. नीता शर्मा – मिसेज इंडिया -2022 (फर्स्ट रनर अप ), मिस परमिला बेदी -मिस इंडिया यूनिक, मिस माधुरी विष्णु गोवलकर, सुरभि माथुर और वान्या श्रीवास्तव, द्वारा – कुछ विशिष्ट महिलाओं को जिन्हें अवार्डी महिलाओं में में से ही चयनित किया गया उन्हें उनके ही प्रांत का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इन सभी ब्रांड एम्बेसडर ने एक साथ मंच पर रैंपवॉक किया ।
इसी तारतम्य में रायपुर छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ कवियित्री और समाज सेविका शुभा शुक्ला निशा को भव्या फाउंडेशन के द्वारा रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाया गया
साथ ही मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी द्वारा उन्हें ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।
इस प्रोग्राम में रजनी बेदी, प्रशंसा श्रीवास्तव, भानु भारद्वाज, मनीष माथुर,मनीष बैरवा, जयप्रकाश बुनकर जी, पूनम संदूजा जी का पूरे परिवार के साथ, और चित्रा माथुर फाउंडेशन विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का आगाज श्रव्या माथुर द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्र गान से हुआ । संस्कृति दीक्षित, अनुज माथुर, आरती वर्मा, अनाबिया खान द्वारा नृत्य, मिमिक्री, ज्ञान और विज्ञान ज्ञान मेमोरी और गायन की अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई ।
इस प्रोग्राम में कई साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।प्रोग्राम का संचालन एंकर RJ सपना (आकाशवाणी) किया।
समारोह में साहित्य, पत्रकारिता,समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
भव्या फाउंडेशन की निदेशक निशा माथुर और शैलेन्द्र माथुर ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस शानदार उपलब्धि हेतु टीम वक्ता मंच की ओर से राजेश पराते, शुभम साहू, मनीष अवस्थी,ज्योति शुक्ला, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, चेतन भारती, हरिशंकर सोनी सहित समस्त पदाधिकारियों ने शुभा शुक्ला जी को बधाईयां प्रेषित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts