नई दिल्ली (विश्व परिवार)। राजा रघुवंशी की मां उमा ने सोनम रघुवंशी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपना मंगलदोष दूर करने के लिए मेरे बेटे की बलि चढ़ा दी। उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम के परिवार वाले तंत्र क्रिया में विश्वास करते हैं। उसने शादी के बाद बेटे को कामाख्या मंदिर जाने के लिए कहा था।राजा की मां के अनुसार सोनम ने राजा से यह कहा था कि कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के बाद ही वो पारिवारिक जीवन की शुरुआत करेंगे। इतना ही नहीं जब राजा की लाश मिली तो उसके बाद सोनम के परिवार वालों ने किसी तांत्रिक के कहने पर बेटी की फोटो दरवाजे पर उल्टी लटका दी थी, जिससे की वो मिल जाए। उमा रघवुंशी का कहना है कि अप्रैल में राजा और सोनम का रोका हुआ था। उस दौरान ही सोनम के परिवार वालों ने तुंरत शादी की तारीख निकलवा ली। हम लोग इतनी जल्द शादी करने को तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने इसे जल्दी करने के लिए कहा।
राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने भी यहीं शंका जताई है। उनका कहना है कि सोनम और राजा दोनों की कुंडली में मंगल दोष था। ऐसे में अपने ऊपर से मंगल दोष खत्म करने और फिर शादी करने के लिए सोनम ने राजा की हत्या करवाई।
उधर, इंदौर में सोनम का भाई गोविंद अचानक राजा के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी
राजा रघुवंशी की हत्या के चारों आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया है। इंदौर पुलिस के बाद अब शिलांग पुलिस ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। शिलांग के एसपी विवेक स्येम ने कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
अगर बहन दोषी, तो फांसी पर लटका दो
सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी लौटकर सीधे राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। उसने राजा की मां उमा की मां से मुलाकात की और सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम किया। गोविंद ने कहा कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। गोविंद ने कहा कि राज कुशवाह हमारे यहां काम करता था, वो बस हमारा कर्मचारी था। उसके अनुसार सोनम राज को राखी बांधती थी। मंगलवार रात को मेरी सोनम से केवल 2 मिनट के लिए मुलाकात की, हमारी ज्यादा बात नहीं हो पाई। जितेंद्र रघुर्वशी के नाम पर गोविंद ने कहा कि वो हवाला कारोबारी नहीं है। वो मेरी मौसी का लड़का है, हमारे यहां गोडाउन में काम करता है। हम ही उसका बैंक अकाउंट संचालित करते हैं। गोविंद ने यह साफ कर दिया कि इस मामले में उनकी बहन दोषी हो सकती है, लेकिन उनके परिवार का कोई दोष नहीं है। इसलिए वो राजा के घर पर आए हैं।