छत्तीसगढ़रायपुर

हटिया–दुर्ग–हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण, अब एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

  • नियमितीकरण के बाद यह गाड़ी 18641/18642 नंबर से चलेगी।

रायपुर (विश्व परिवार)। रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग–हटिया–दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया–दुर्ग–हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण कर इसे अब 18641/18642 हटिया–दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है।

नियमितीकरण के बाद:

  • गाड़ी संख्या 18641 हटिया–दुर्ग द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग–हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी।

मार्ग में ठहराव:

  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा एवं रायपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts