Home जयपुर   अणुव्रतों के पालन से संकल्प शक्ति बढ़ती है – मुनि प्रणम्य सागर...

अणुव्रतों के पालन से संकल्प शक्ति बढ़ती है – मुनि प्रणम्य सागर महाराज

43
0

जयपुर में पहली बार मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर चल रहा पार्श्व पुराण का वाचन – पार्श्वनाथ कथा में उमड़े श्रद्धालु – मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर शुक्रवार को प्रातः 8.15 बजे होगी धर्म सभा

जयपुर(विश्व परिवार)।  संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज के मुखारबिन्द से मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर कवि भूधरदास द्वारा विरचित पार्श्वनाथ पुराण का वाचन किया गया जिसमें जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के पिछले भवों के बारे में बताते हुए वज्रघोष हाथी द्वारा अणुव्रतों के पालन करते हुए अपनी इस पर्याय का समतापूर्वक त्याग करने का संजीव मंचन किया गया ।
कथा के दौरान सजीव पात्रों ने मनमोहक अभिनय कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मुनि श्री ने कहा कि पर्याय में गमन ईश्वर द्वारा नहीं अपितु हमारे कर्मों द्वारा जनित होता है। वज्रघोष हाथी के वृतांत में बताया कि अणुव्रतों के पालन करने से संकल्प शक्ति बढती है। मरते वक्त यदि जीव सन्यास धारण करता है तो वह आने वाले भवों में संसार चक्र से छुटकारा पाने सकता है। मुनि श्री ने कहा कि ॐ में पंचपरमेष्ठी समाये हुए हैं और अर्हम में जिनवाणी समायी हुई है।
मुनि श्री द्वारा श्रद्धालुओं को अर्हम ध्यान योग के अन्तर्गत अरिहंत परमेष्ठी का ध्यान करवाया गया।
इससे पूर्व मनीष – रचना चौधरी एवं संगीतकार नरेन्द्र जैन के निर्देशन में आचार्य विद्यासागर महामुनिराज की संगीतमय पूजा की गई। आचार्य समय सागर महाराज एवं मुनि प्रणम्य सागर महाराज का अर्घ्य चढाया गया।
तत्पश्चात इन्द्रमल, अशोक कुमार, राजेन्द्र बाकलीवाल अशोका इलेक्ट्रीकल्स परिवार द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के चित्र का जयकारों के बीच अनावरण किया गया। भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के पाद पक्षालन एवं उन्हें शास्र भेट कर पुण्यार्जन किया गया। इस मौके पर राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जिला महामंत्री सुभाष बज, प्रदीप चूडीवाल,सुनील बज, धन कुमार कासलीवाल, पुष्पा पाटोदी सहित मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील पहाड़िया, मंत्री राजेन्द्र सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बैनाडा, उपाध्यक्ष तेज करण चौधरी, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र जैन,संयुक्त मंत्री मनोज जैन, संगठन मंत्री अशोक सेठी, सांस्कृतिक मंत्री जम्बू सोगानी,एडवोकेट राजेश काला, अशोक गोधा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ससंघ को श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन से जुड़े हुए विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मीरामार्ग के श्री आदिनाथ भवन पर मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शुक्रवार 2 अगस्त को प्रातः 8.15 बजे श्री पार्श्वनाथ कथा का संगीतमय आयोजन आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर आचार्य विद्यासागर महामुनिराज की पूजा एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। मुनि श्री की आहारचर्या प्रातः 9:40 बजे होगी। दोपहर में 3.00 बजे शास्र चर्चा होगी। गुरुभक्ति एवं आरती सांय 6:30 बजे एवं वैयावृत्ति रात्रि 8:30 बजे होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here