छत्तीसगढ़रायपुर

अमृत कुंभ सम्मान से सम्मानित हुईं एम.जी.एम. स्कूल रायपुर की संस्कृत विभागाध्यक्ष ऋचा पाठक

रायपुर (विश्व परिवार)। हिंदी भाषा के संवर्धन, प्रचार-प्रसार एवं उसके वैश्विक महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदी ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025; एवं अमृत कुंभ 2025 लेख प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एम.जी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री नगर, रायपुर की संस्कृत विभागाध्यक्ष ऋचा पाठक को उनके उत्कृष्ट लेखन, हिंदी भाषा के प्रति समर्पण एवं साहित्यिक योगदान के लिए 22 फरवरी 2026 को अमृत कुंभ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, वाणिज्य एवं उ‌द्योग मंत्री पीयूष गोयल, रक्षा मंत्रालय से संबद्ध लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने बधाई पत्रों द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी । विद्यालय परिवार ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्रीमती ऋचा पाठक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनका यह सम्मान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति नई चेतना एवं रुचि उत्पन्न करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts