- सडक़ दुर्घटना में बढ़ती मौते गंभीर मानवीय मामला : अजय चन्द्राकर
- नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से ठोस कदम उठाने की पहल की
रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आज प्रश्रकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने प्रदेश में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं में हो रही मौतो पर चिंता जताई। भाजपा के अजय चन्द्राकर ने दुर्घटना रोकने के लिए अंतर विभागीय समिति बनाने और नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जिलों में ट्रामा यूनिट खोलने का सुझाव दिया। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आश्वासन दिया की सडक़ दुर्घटना में हो रही मौत गंभीर मानवीय मामला है, इसको लेकर हम शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएंगे।
विधानसभा में आज बजट सत्र के दौरान आज परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने गृहमंत्री की अनुपस्थिति में कांग्रेस के राघवेन्द्र सिंह द्वारा पूछे गए सडक़ दुर्घटना में हो रही मौत पर चिंता जताई और सरकार इन्हें रोकने के लिए किया कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में ही अकलतरा जैसे 13 मौते हो चुकी है। बड़े वाहन जैसे-ट्रेलर के कारण आकाल का शिकार हो रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्ष 2024-25 में 76 तथा 89 लोगों को मौत हुई है। कांग्रेस के राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अकलतरा छोटा शहर है यहां पर सडक़ों में होने वाली मौत के लिए कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। यहां पर ट्रामा यूनिट एवं क्रेटिकल यूनिट होना चाहिए। मंत्री केदार कश्यन ने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य विभाग का आता है। सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट रैली निकाली जाती है, सडक़ यातायात समिति की बैठक नियमित रूप से ली जाती है। कांग्रेस के सदस्य राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि जो सुझाव जिले में आते है, उसका पालन प्रदेश स्तरीय सुरक्षा समिति द्वारा करना चाहिए। उन्होंने हेवी एवं हल्के वाहनों के बारे में जानकारी मांगी।
दुर्घटना रोकने बनाए अंतर विभागीय समिति बनाए
सभापति से अजय चन्द्राकर ने किया आग्रह
भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अजय चन्द्राकर ने कहा कि मैं सभापति का अनुरोध करता हूं कि चालू सत्र में ध्यानाकर्षण सहित कई प्रश्र लगाए गए है, इसलिए सभापति से मेरा आग्रह है कि वे इसके लिए कार्य आबंटन और जिम्मेदार तय करें। सभापति धरमलाल कौशिक ने कहा कि केदार कश्यप संसदीय मंत्री है, इसलिए वे इस पर अपनी व्यवस्था दें। अजय चन्द्राकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड, गृह विभाग, परिवहन विभाग की यह जिम्मेदवारी है, इसे रोके। इनकी अलग-अलग रिपोर्ट आने के कारण इसका निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना में मौते गंभीर मामला है। सरकार इस दिशा में गंभीर कार्यवाही करें। केदार कश्यप ने कहा कि विभाग इस दिशा में उचित कार्यवाही करेंगा।
दुर्घटना से घायलों को इलाज कराने ट्रामा यूनिट क्रिटिकल केयर बनाएं सरकार : महंत
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार करने के लिए अकलतरा एवं चांपा जांजगीर में ट्रामा यूनिट एंव क्रेटिकल यूनिट खोला जाए। उन्होंने सरकार को इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री कह रहे हैं कि चांपा में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसे भी जल्दी प्रारंभ करने की कृपा करें।






