Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त

38
0

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अय्याज फ कीरभाई तंबोली को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव (ज्वाईंट सेक्रेटरी) पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद की गई है। वर्तमान में डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं। नई जि़म्मेदारी उन्हें पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस पद पर वे एम.एस. श्रीकर (आईएएस, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे।
बता दें कि डॉ. तंबोली की पहली नियुक्ति जगदलपुर नगर निगम में आयुक्त के रूप में हुई थी। वे एसडीएम, दुर्ग जिला पंचायत के सीईओ, और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के एमडी जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे। अप्रैल 2016 में वे बीजापुर जिले के कलेक्टर, और बाद में बस्तर के कलेक्टर बने। वावकांग्रेस शासनकाल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी में उन्होंने विशेष सचिव के रूप में अहम भूमिका निभाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here