- भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष ने श्रवण यन्त्र वितरण किया
- जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 28 बुजुर्गों को कान की मशीन का वितरण
रायपुर (विश्व परिवार)। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 28 बुजुर्गों को सुनने के लिए कान की मशीन का वितरण किया गया है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा व भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश शाह ने कम सुनाई देने की समस्या को दूर करने बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र का वितरण किया । इस अवसर पर सकल जैन समाज की जन्मकल्याणक समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश शाह ने कहा कि सभी बुजुर्गों को माता पिता के समान समझना चाहिए । कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों की सेवा माता पिता की पूजा के समान है । बुजुर्गों के अलावा बच्चों को भी कम सुनाई देने की समस्या होती है । कोचर व चोपड़ा ने बताया कि कुछ बच्चों को जन्म से सुनाई नही देता है ऐसे बच्चे बोलना भी आरम्भ नही कर पाते । 5 वर्ष से बड़े बच्चों को भी विशेष प्रकार के श्रवण यन्त्र दिए गए हैं जिससे वे पहली बार सुन सके व माँ शब्द का उच्चारण किया यह बड़ा भावुक पल था । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है इस सप्ताह भी बुजुर्गों व बच्चों को श्रवण यन्त्र वितरित की गई है । विगत वर्षों से अब तक 10100 श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया । जिन बच्चों बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आड़ियोमैट्री जांच करवा कर महेन्द्र कोचर 9301056004 व विजय चोपड़ा 9301739494 की सम्पर्क कर सकते हैं ।





