धर्म

अयोध्या में होगा “सेवा शिरोमणी सम्मान” एवं अवार्ड समर्पण समारोह 5 अप्रैल को

  • स्वर्ण जयंती गौरव सम्मान प्राचीन शाखा कामां को

अयोध्या (विश्व परिवार) अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल 2026 को अयोध्या की पावन धरा पर भव्य “सेवा शिरोमणी सम्मान” एवं अवार्ड समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामय आयोजन परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन सानिध्य में, परम पूज्य प्रज्ञाश्रमणी श्री चंदनामती माताजी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा पूज्य स्वस्ति श्री रविन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में समारोह के सारस्वत अतिथि अनुराग जैन आई ए एस, मुख्य अतिथि कुलाधिपति महावीर युनिवर्सिटी सुरेश जैन मुरादाबाद, भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद, विशिष्ट अतिथि सुरेश जैन पूर्व आईएएस भोपाल, जस्टिस विमला जैन भोपाल, हंसमुख गांधी इन्दौर होंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन करेंगे। इस अवसर पर युवा परिषद की प्राचीन कामां शाखा का विशेष अभिनन्दन स्वर्ण जयंती गौरव सम्मान से किया जाएगा, साथ ही देशभर की उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ शाखाओं को भी आउट स्टैंडिंग शाखा, एक्सीलेंट व बैस्ट शाखा से सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय कार्यों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया जाएगा।

युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में सेवा शिरोमणी सम्मान से उदयभान जैन (जयपुर), दिलीप जैन (जयपुर), डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), बिजेंद्र जैन ( दिल्ली) मनोज जैन (मेरठ), कैलाश जैन (लखनऊ) , अनिल जैन (प्रीति विहार, दिल्ली) को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इस विशेष अवसर पर कर्मयोगी स्वस्ति श्री रविन्द्र कीर्ति स्वामी जी को युग पुरुष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा समाजसेवी जवाहर लाल जैन (सिकन्दराबाद) को कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना को सशक्त करेगा, बल्कि युवा शक्ति को समाजहित में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों से अयोध्या पहुंचेंगे व युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन व प्रदेश महामंत्री विमल बज के नेतृत्व में राजस्थान सैंकड़ों सदस्य व पदाधिकारी राजस्थान से पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts