Home महाराष्ट्र शिवसेना UBT में गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं...

शिवसेना UBT में गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची: पीएम मोदी

19
0

कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया: पीएम मोदी

वर्धा(विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए महाविकास अघाड़ी दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कर्नाटक में गणेश पूजा के दौरान हुई हिंसा को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकती है। कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें वैन में कैद करवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here