सरगुजा (विश्व परिवार)। अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 हासिल की।
पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययनरत श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के प्राप्त की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी क्षमताओं को निखारा और उन्हें एक मेहनती एवं सक्षम छात्रा के रूप में स्थापित किया।
विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाएं
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पूर्णतः नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सुव्यवस्थित पुस्तकालय, उच्च तकनीकयुक्त कंप्यूटर लैब, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएं शामिल हैं।
विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं सुरक्षित है, साथ ही विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक नाश्ता और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अध्ययन कर सकें।
शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासन के कारण विद्यालय को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के NABET मान्यता प्रमाण से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही AVM सरगुजा ग्रामीण छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जिसे यह मान्यता प्राप्त हुई है।
इसके अलावा, वर्ष 2026 में विद्यालय को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान भी मिला, जिसमें 2,365 विद्यालयों के मूल्यांकन के बाद इसे सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में शामिल किया गया। यह उपलब्धियां विद्यालय के स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया
विद्यालय प्रबंधन ने श्रेया की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासित अध्ययन, निरंतर प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। श्रेया जैसे विद्यार्थी संस्थान के मूल्यों और शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाते हैं।





