- इंद्र इंद्रणियों ने की प्रभु की परिक्रमा
भोपाल (विश्व परिवार)। सहस्राधिक सहस्रनाम विधान श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में अभिरुचि कालोनी भोपाल में श्री जिन सहस्रनाम महार्चना विधान निर्विघ्न संपन्न हुआ। भक्तों ने भक्ति का भरपूर आनंद लेते हुए हर्षोल्लास से विधि – विधान पूर्वक इस महार्चना को संपन्न किया।
माताजी ने भक्तों को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – अगर दुनिया को महाविनाश से बचाना है तो महावीर के रास्ते को अपनाना होगा। हमें महावीर और उनकी अहिंसा को जानना और जीना होगा। आज दुनिया हिंसा के तमाम हथियार जुटाए हुए बैठी है, जो एक दिन महाविनाश का कारण बनेंगे। अगर इस महाविनाश से बचना है तो महावीर ही मात्र एक विकल्प हैं। उनकी अहिंसा, समरसता और विश्व मैत्री से ही सब कुछ ठीक हो सकता है प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया प्रभु पार्श्वनाथ की परिक्रमा कर अभिषेक पूजा अर्चना की गई अनुष्ठान के प्रमुख पात्र मनोज सुधा सौ धर्म इंद्र डॉ आभास नेहा जैन कुबेर महेंद्र सुधा कोठरी महायज्ञ नायक आदि ने क्रियाएं कर अष्ट द्रव्य अर्पित किए, प्रतिदिन माताजी के सान्निध्य में सायंकाल शंका समाधान आरती एवं गुरु भक्ति का अवसर भी भक्तों को प्राप्त हो रहा है।