Home अयोध्या राम मंदिर में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया...

राम मंदिर में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा

27
0

राम मंद‍िर में मनेगा कान्हा का जन्मोत्सव
जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जारी
अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा

अयोध्या(विश्व परिवार)। राम की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। भव्य राम मंदिर में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए मंदिर में इस वर्ष रामनवमी व झूलनोत्सव के बाद कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी। यद्यपि किसी नए कार्यक्रम की रूपरेखा नहीं बनाई गई है।
राम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 26 अगस्त को ही मनाया जाएगा। गृहस्थजन कान्हा का जन्मोत्सव 26 अगस्त को और संत-धर्माचार्य 27 अगस्त को मनाएंगे। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा।
रामलला को लगेगा पंजीरी का भोग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 26 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की गई हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व की भांति पर्व को मनाया जाएगा। कान्हा के जन्म पर रामलला को डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग लगेगा और भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।
स्नान-अभिषेक के बाद क‍िया जाएगा रामलला का विशेष श्रृंगार
रामलला के सहायक अर्चक संतोष तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन स्नान-अभिषेक के बाद रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद भोग लगेगा। रात में कान्हा का जन्मोत्सव मनेगा और पंजीरी का वितरण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here