Home झांसी श्री नेमिनाथ दि. जैन गुदरी मंदिर का वार्षिक कलशाभिषेक समारोह संपन्न

श्री नेमिनाथ दि. जैन गुदरी मंदिर का वार्षिक कलशाभिषेक समारोह संपन्न

23
0

• श्रीजी का अभिषेक देखने उमड़े श्रद्धालु….गूंजे जयकारे
• हर परिस्थितियों में धर्म और धर्मायतनों पर श्रद्धा रखिए: आचार्य विशदसागर
• जिसके पास श्रद्धा नहीं उसके पास कुछ भी नहीं: विशदसागर महाराज

झांसी(विश्व परिवार)। हर परिस्थितियों में धर्म और धर्मायतनों पर श्रद्धा रखिए क्योंकि जिसके पास श्रद्धा नहीं उसके पास कुछ भी नहीं हैं। सम्यक दर्शन, ज्ञान, चारित्र से ही हमें मोक्षपद की प्राप्ति होती है। ये उद्गार नगर के डरू भौंडेला स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन गुदरी मंदिर के वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में आचार्य श्री विशदसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिए। इस अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य सौरभ जैन गुदरी, राहुल जैन मांची, हिमांशु जैन हनी को प्राप्त हुआ। श्रीमति अर्चना जैन, प्रगति जैन ने मंगलाचरण किया। श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा करने का सौभाग्य पंकज जैन एलआईसी, रवि जैन कंधारी, सुभाष जैन टैक्सी, महेन्द्र भण्डारी को मिला। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री विरागसागरजी महाराज के चित्र का अनावरण हुकुम चंद्र जैन दुमदुमा, ललित जैन अछरौनी, नवीन जैन बिजली, नीरज जैन गुदरी ने एवम् दीप प्रज्वलन राजीव जैन सिर्स, अरविन्द जैन कामरेड, प्रवीण जैन बिजली ने किया। आचार्य श्री विशदसागरजी महाराज के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य राजेन्द्र कुमार जैन बैंक, संजय जैन कर्नल, मन्दिर प्रबंधक सनत कुमार जैन, महेन्द्र जैन, धरणेंद्र जैन ने प्राप्त किया। श्रीजी के ऊपर छत्र चढ़ाने का सौभाग्य विमल जैन बड़ागांव को प्राप्त हुआ। श्रीमति शीला जैन माँची, कुसुम जैन सहित महिला मंडल ने शास्त्र भेंट किया। श्रीमति दीक्षा जैन, मेघा जैन ने संगीत की स्वर लहरियों के साथ पूजन विधि संपन्न कराई। भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ, परनतप शर्मा, अंकित सर्राफ, अमन जैन विरागप्रिय ने श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर सकल जैन समाज झांसी के अध्यक्ष अजित कुमार जैन बीड़ी वाले, रमेश जैन अछरौनी, अशोक जैन लाला, डॉ लालचंद जैन, संजय सिंघई, खुशाल जैन, देवेन्द्र जैन एलआईसी, वरुण जैन, गौरव जैन नीम, वीरेन्द्र जैन बुढ़पुरा, विशाल जैन, सुकमाल जैन, जिनेन्द्र जैन खरों, प्रभात जैन, सुनील जैन बड़ागांव, नितिन जैन रेल्वे, राजीव जैन, हर्ष जैन लकी, पर्व जैन, प्रमोद जैन वैरायटी, आलोक जैन विश्वपरिवार, संजीव जैन चिरगांव, विनोद जैन ठेकेदार, मुकेश जैन वीडियो, सुयोग भण्डारी, संयोग जैन, देवव्रत जैन, अनूप जैन सनी, अविनाश मड़वैया, जितेन्द्र जैन कटरा, मयंक जैन लाला, अर्पित जैन अनी, सोमिल सिंघई, रोनित जैन, आदर्श जैन सदर, अखिल जैन पिंटू, अमित जैन छोटू, श्रीमति शोभा जैन, अंजलि जैन, सविता जैन, जयंती जैन, सीमा नायक, आकांक्षा जैन रूबी, पूजा जैन, अर्चना जैन नयाखेड़ा, प्रिया जैन, रचना जैन, साधना जैन, सिद्धि जैन, विशाखा जैन, आकृति जैन, दीपाली सिंघई, ऐना जैन सहित सैंकड़ों जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अंचल जैन लवी एवं आभार धरणेंद्र जैन डॉली ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here