छत्तीसगढ़रायपुर

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के 6 सदस्य पकड़ाये,लाखों रूपये बरामद

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पुलिस ने वल्र्ड कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट शुरू होने के ठीक पहले ऑनलाईन बैटिंग वेब-साईट से माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन कारों में बैठकर ऑनलाईन बैटिंग साइट की आईडी वितरण कर रहे थे। पुलिस ने अरोपियों के पास से लाखों रूपये नगदी समेत मोबाईल फोन तथा कार जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अण्डर ब्रीज के पास चारपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहनों की पतासाजी करते हुये तीन अलग- अलग चारपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया। तीनों वाहनों में कुल 6 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी एवं सचिन जैन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वाराक उनके मोबाईल फ ोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स जेएमडीबेट 777 डॉट कॉम एवं क्लासिक 777 डॉट कॉम के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर एवं आईडी वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उनके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। आरोपी रखब देव पाहुजा एवं पीयूष जैन ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आईडी कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपी जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी एवं सचिन जैन स्वयं एवं अन्य ग्राहकों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का आईडी कमीशन बेस पर उपलब्ध कराकर सभी आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे। जिसपर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 37 लाख 50 हजार रूपये, 10 नग मोबाईल फ ोन, 02 नग महिन्द्रा थार कार क्रमांक सीजी 04 एनयू 0313 एवं सीजी 04 एनव्ही 6677 , एक नेक्सा एक्सएल 06 कार क्रमांक सीजी 04 पीएक्स 6086 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

मामले में पुलिस ने रखब देव पाहुजा पिता स्व. लालचंद पाहुजा उम्र 46 साल निवासी सेक्टर-07 मार्केट शॉप नंबर 62 सिविक सेंटर भिलाई थाना कोतवाली जिला दुर्ग, पीयूष जैन पिता राजेश जैन उम्र 26 साल निवासी फ्लैट नंबर 06 एन.डी.आर. अपार्टमेंट आलोक विहार रोहिणीपुरम थाना डी.डी. नगर रायपुर, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू पिता रमेश कुमार कृपलानी उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मस्जिद के पास फ्लैट नंबर एन-211 थाना डी.डी. नगर रायपुर, दीपक अग्रवाल पिता गोविन्द प्रसाद अग्रवाल उम्र 40 साल पता आसमा सिटी होम्स सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर, कमल राघवानी पिता स्व. श्याम लाल राघवानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर 21 बंगलो कॉलोनी फ्लैट नंबर डी-13 थाना खम्हारडीह रायपुर तथा सचिन जैन पिता अशोक जैन उम्र 49 साल निवासी मकान नंबर 135 हनुमान मंदिर रोड गुढिय़ारी रायपुर को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये आरोपियों में राखबदेव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल तथा सचिन जैन पूर्व में भी अलग-अलग थानों से जुआ के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है। प्रकरण में आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts