रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सक्रिय नेता सोमेन चटर्जी असम के सिलचर विधानसभा क्षेत्र के बने प्रभारी

रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को असम चुनाव इंदिरा भवन, दिल्ली में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुंवर जितेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय और मनोजकांत चौहान के नेतृत्व में प्रभारियों को चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सक्रिय नेता सोमेन चटर्जी को असम के सिलचर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts