Home धर्म श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा विशेष जीवदया कार्यक्रम – गायों को चारा...

श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा विशेष जीवदया कार्यक्रम – गायों को चारा खिलाया गया

39
0
  • स्व. किरण कटारिया की पुण्य स्मृति में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर (विश्व परिवार)। सेवाभावी कार्यों में अग्रणी श्री विद्यासागर युवा संगठन की प्रेरणा से कटारिया परिवार द्वारा स्व. किरण कटारिया की पुण्य स्मृति में विशेष जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर सतपुलिया स्थित तिजारती गोशाला में गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें चारा खिलाया गया।
इस कार्यक्रम में कटारिया परिवार के साथ संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन एवं दिगंबर जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री विद्यासागर युवा संगठन मंत्री अमित गोधा ने बताया कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सौहार्द का संचार करते हैं। उन्होंने बताया कि किरण कटारिया की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
संगठन मंत्री कल्पेश जैन ने कहा, “गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। गाय हमारी आस्था का प्रतीक है और उसकी सेवा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि वे गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
गोशाला प्रबंधन की ओर से कटारिया परिवार एवं श्री विद्यासागर युवा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा जताई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here