- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है वाणिज्यिक ठहराव
रायपुर (विश्व परिवार)। ग्रीष्मकालीन के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनाँक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है।
गाडी की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को 20.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 20.40 बजे, प्रस्थान 20.43 बजे, कल्याण आगमन 21.07 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे दूसरे दिन नासिक रोड आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.18 बजे, भुसावल आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, अकोला आगमन 05.55 बजे, प्रस्थान 05.57 बजे, बडनेरा आगमन 07.55 बजे , प्रस्थान 07.58 बजे, नागपुर आगमन 10.15 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, *गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे,* झारसुगुड़ा आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, राउरकेला आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.48 बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.30 बजे, प्रस्थान 23.35 बजे तीसरे दिन टाटानगर आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, खड़गपुर आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.50, सांतरागाछी आगमन 05.00 बजे, प्रस्थान 05.05 बजे होते तथा 06.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनाँक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को 14.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 15.45 बजे, प्रस्थान 15.50 बजे, खड़गपुर आगमन 17.15 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे, टाटानगर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, चक्रधरपुर आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.55 बजे, राउरकेला आगमन 22.20 बजे, प्रस्थान 22.28 बजे दूसरे दिन झारसुगुड़ा आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.07 बजे, *बिलासपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.25 बजे, रायपुर आगमन 05.10 बजे, प्रस्थान 05.15 बजे, दुर्ग आगमन 06.15 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, गोंदिया आगमन 08.28 बजे, प्रस्थान 08.30 बजे,* नागपुर आगमन 10.50 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, बडनेरा आगमन 13.37 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, अकोला आगमन 14.37 बजे, प्रस्थान 14.40 बजे, भुसावल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे, नासिक रोड आगमन 20.00 बजे, प्रस्थान 20.03 बजे, कल्याण आगमन 22.42 बजे, प्रस्थान 22.45 बजे, ठाणे आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.08 बजे होते हुये 23.45 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 03 स्लीपर, 09 एसी-III, 02 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
उक्त स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।





