रायपुर

छत्तीसगढ़ में भारतीय जैन संघटना का राज्य अधिवेशन 22 मार्च को

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जैन संघटना (BJS) के तत्वावधान में राज्य अधिवेशन श्रृंखला का आठवां भव्य आयोजन आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक विमतारा (VimtAra) भवन शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी, रायपुर में संपन्न होगा।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल एवं राज्य महासचिव सी.ए. विकास गोलछा ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य जैन समाज में एकता, संगठन और सामाजिक गतिविधियों को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा, मार्गदर्शन एवं आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी, समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
आयोजकों ने जैन समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts