रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ अधिकारी -कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्री पी आर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उक्त प्रांतीय बैठक में प्रमुख रूप से उपप्रंताध्यक्ष श्री आर पी सिंह ,प्रांतीय महामंत्री श्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे,उपप्रंताध्यक्ष श्री जी एस यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव,जिला संरक्षक विजय झा, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू,रायपुर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उमाठे, सचिव बेनीराम गायकवाड़, कोषाध्यक्ष बी पी कुरील, प्रचार प्रसार सचिव विद्याभूषण दुबे, जिला मंत्री यशवंत भोसले के एन शर्मा , श्री केदार प्रसाद अग्रवाल , महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सविता राय अदक सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलो के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिये गये :– बंगाल के कर्मचारी संगठन की तरह बकाया डी ए एरियर्स के लिए उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया , साथ ही राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के विलोपन के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के तहत आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया हैं ।
आगामी महाधिवेशन जांजगीर जिले में आयोजन करने का निश्चित किया गया एवं रायपुर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र उमाठे के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष श्री पी आर यादव जी को रायपुर जिला शाखा की ओर से सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिये गये निर्णय का संक्षिप्त सार पत्र सौंपकर सभा को अपने उदबोधन से अवगत कराया। इस प्रांतीय बैठक के सफल आयोजन में रायपुर जिला शाखा के कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला शाखा रायपुर के सचिव बेनीराम गायकवाड़ के द्वारा जारी की गई





