छत्तीसगढ़रायपुर

टैक्स चोरी पर कड़ा वार, रायपुर में दो फर्मों पर GST का एक्शन

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के दो बड़े फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने शिकंज कसा है. भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है. गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से अधिकारियों की ने दोनों फार्मों पर दबिश दी थी।
GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर जीएसटी की टीम ने इन फार्मों पर छापेमारी की थी. करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच के लिए दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी. दस्तावेज की जांच में 1 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई।
दोनों फर्मों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जीएसटी विभाग अब दोनों फार्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. इसमें जुर्माना, टैक्स रिकवरी के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts