रायपुर

स्मार्ट मीटर बायपास कर बिजली चोरी करने वालों पर कठोर कार्यवाही

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड रायपुर ग्रामीण संभाग के कार्यपालन अभियंता धनंजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभाग के अंतर्गत के इलाकों में बकाया राजस्व वसूली का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रायपुर ग्रामीण, तिल्दा एवं खरोरा उपसंभाग में अभी तक 2660 उपभोक्त्ता राशि 98.25 लाख के कनेक्शन का बकाया बिल न चुकाने के कारण स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन विच्छेदिन किए जा चुके है, इनमें से लगभग 2169 उपभोक्ता राशि 76.32 लाख ने बकाया राशि का भुगतान कर कनेक्शन जुड़वा चुके है, शेष बाकी उपभोक्ताओं के परिसरों में सघन रूप से कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी कर्मचारियों की टीम बनाकर स्थल निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें कुछ जगह मीटर बायपास और बिजली चोरी जैसी अनियमितताएं के मामले देखने को मिले ऐसी ही कुछ गागले आमासिवनी वितरण केन्द्र के अंतर्गत उपभोक्ता श्याम सुन्दर बंजारे पिता श्री चिंताराम बंजारे ग्राम – छपोरा, श्रीमती राजकुमारी दिवाकर पति श्री मोहन दिवाकर ग्राम-सकरी, सुमित बंजारे पिता चिंताराम बंजारे, ग्राम-छपोरा एवं श्री ज्ञानदास पिता जगतारन दास ग्राम सकरी के यहा मिलें। चारों उपभोक्ताओं के यहाँ बकाया बिजली बिल था इस कारण माह दिसम्बर 2025 को उनका कनकेक्शन आनलाइन डिस्कनेक्शन कर दिया गया था परंतु भुगतान न होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता आनलाईन लाइन काटने पर बकाया राशि जमा नहीं करने के बावजूद मीटर बाड़ी का सिल तोड़ दिया और इनकमिंग टर्मिनल में आउट गोइंग सर्विस वायर को सीधे बायपास कर लगा दिया इसमें मीटर में बिजली खपत दर्ज नही हो रही थी, जिससे कंपनी को भारी नुकासान हो रहा था यह मामला भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 (मीटर छेड़छाड़ एवं विद्युत चोरी) से संबंधित के अंतर्गत आता है। सी.एस.पी.डि.सी.एल. अधिकारियों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाना प्रभारी में कर पुलिस से आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। विद्युत चोरी के ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 3 वर्ष तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकती है, सी.एस.पी.डी.सी.एल. अधिकारियों ने कहा कि कंपनी बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं पर अनुचित बोझ न पड़े। यह घटना छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी के मामलों की ओर इशारा करती है, जहाँ मीटर टैम्परिंग और बायपास जैसी तकनीकें आम हो गई है। पुलिस अब जांच में जुटी है और जल्द ही आगे की कार्यवाही होने की उम्मीद हैं। बिजली चोरी या मीटर छेड़छाड़ के मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करना, जुर्माना और कनेक्शन स्थायी रूप से काटना शमिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts