छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध घुसपैठियों, गोवंश, मादक पदार्थों के तस्करों पर दो साल में की गई कठोर कार्यवाही : गृहमंत्री विजय शर्मा

  • एनडीपीएस, एटीएस और साइबर सेल को किया गया सक्रिय
  • नक्सली उन्मूलन एवं पुनर्वास, बस्तर पंडुम ओलंपिक सरकार की बड़ी उपलब्धि

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अप्रवासी भारतीयों, गौवंशी एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पर भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में कठोर कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण पाने एवं पुलिस मुख्यालय में त्वरित कार्यवाही करने के लिए कई वेबसाइट बनाया गया है। ताकि प्रार्थियों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कैदियों के सुधार के लिए ध्यान एवं योग लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नक्सली उन्मूलन और पुनर्वास हमारी बड़ी उपलब्धि है।
आज संवाद में आयोजित पत्रकारवार्ता में गृह एवं जेल मंत्री विजय शर्मा ने दो वर्षों में अपराध के आंकड़ों पर नियंत्रण पाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी रोकने के लिए बैंक और पुलिस अधिकारियों के माध्यम से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। अभी तक इस संबंध में करोड़ो रूपए की रिकव्हरी हुई है। पीएचक्यू में नये वेबसाइट बनाए गए हैं, जिसके तहत थाना एवं एचपी कार्यालय में उन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए संक्षित कर दिया जाता है।
अवैध घुसपैठियों पर त्वरित कार्यवाही
बंगला देश एवं म्यांमार से आए रोंगिया मुसलमानों की धरपकड़ के लिए एटीएस का गठन किया गया है, इसका गठन पहले भी हो चुका था,लेकिन अब यह सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के पास सारे कागजात होते,जितने हमारे पास नहीं होते, इसकी बारीकी से जांच की जाती है। अभी 180 बंगलादेशियों को पकड़ा गया है। नियमानुसार यह मामला कोर्ट में जाता है, तब तक दोषियों को होल्डिंग सेंटर में रखना पड़ता है। पुलिस इनकी पूरी प्रक्रिया कर देश से डिपोर्ट निष्काशन की कार्यवाही करती है। अभी तक यह कार्यवाही जारी है, इसको लेकर कई तकनीकी प्रशिक्षण करना पड़ता है। एनडीपीएस के तहत मादक पदार्थों को पकड़ा जाता है, तस्करों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। करोड़ों रूपए का बहुमूल्य मादक पदार्थ पकड़ा गया है। इस मामले में जब्त वाहनों को राजसात किए जाने के बाद नीलामी की जा रही है। प्रदेश में पहली बार मादक पदार्थों और गोवंश की तस्करी करने वाले पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गोवंश की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्यवाही
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गौवंश की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। गाय की तस्करी करने वाले अपराधियों की पकड़ तेज की गई है। छत्तीसगढ़ के जिलों में स्थित सेंट्रल जेल के कैदियों को सुधार लाने और अध्यात्म की ओर ले जाने के लिए रविशंकर महाराज का एक कार्यक्रम सरगुजा जिले में चल रहा है। वहीं कई जगह दूरदर्शन एवं रेडियों के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया जारी है। पुलिस कर्मियों के लिए एक बीमा योजना भी लागू की गई है।
नक्सल उन्मूलन, बस्तर पंडुम एवं ओलंपिक बड़ी उपलब्धि
जेल एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नक्सली पुनर्वास एवं नक्सली उन्मूलन में हमारे पुलिस तथा केन्द्रीय बलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि नक्सली पुनर्वास में समाजसेवी पत्रकारों, पंचायत प्रतिनिधियों का भी बड़ा सहयोग मिला है, जिसके चलते यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम और ओलंपिक के कारण बस्तरवासियों का मनोबल ऊंचा हुआ है और वे मुख्यधारा से जुड़े है। कई नक्सलियों ने अपना घर भी बसाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts