छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

स्कूल फेयरवेल पार्टी में कार स्टंट करने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही

जांजगीर चांपा (विश्व परिवार)। जांजगीर चांपा पुलिस ने जीएलडी स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2800- 2800 रूपये का समन शुल्क लिया गया है।
बता दें कि दिनांक 04.02.26 की है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़ा एवं समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2800- 2800 रूपये का समन शुल्क लिया गया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts