छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा 

दंतेवाड़ा के बॉयज हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने हॉस्टल परिसर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने आत्महत्या कर ली। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि यह घटना तडक़े लगभग 3 बजे की है। सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढिय़ों के ग्रिल से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों के बारे में जानकारी मिली है कि छात्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं।
फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts