धर्म

ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 समापन एवं सुधर्म भवन का शिलान्यास संपन्न

रायपुर (विश्व परिवार)।0 श्री सुधर्म स्थानकवासी जैन श्री संघ रायपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 (22 मार्च से 29 मार्च) समापन एवं सुधर्म भवन का शिलान्यास कार्यक्रम दिनांक 29.03.26 रविवार समय सुबह 9 बजे से (शिविर समापन) दोपहर 12.36 से भवन शिलान्यास सुधर्म जैन विहार, भैरव सोसाइटी रायपुर में संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए अजय जैन ने बताया कि विगत 41 वर्षो से श्री सुधर्म परिवार रायपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद जी श्रीश्रीमाल एवं विशेष अतिथि मोतीलाल कांकरिया एवं पारसमल बोथरा थे l उक्त अवसर पर श्री सुधर्म स्थानकवासी जैन श्री संघ रायपुर अध्यक्ष प्रेमचंद गोलछा महामन्त्री कमल बोहरा विशेष रूप से उपस्थित थे।
शिविर में अध्यापन खीचन गुरुकुल के ओजस्वी सुश्रावक श्री विद्यासागर एवं सहयोगी टीम जोधपुर द्वारा करवाया गयाl शिविर में लगभग 800 से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया।
शिविर के लाभार्थी परिवार पूज्य माताश्री स्व. रंभा देवी एवं पूज्य पिताजी स्व. पुखराज जी गोलछा की स्मृति में मूलचंद   श्रीचंद गोलछा परिवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts