छत्तीसगढ़रायपुर

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पहुचे विधानसभा की कार्यवाही देखने

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आज बजट सत्र के 5वें दिन बस्तर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में आत्मसमर्पण करने वाले विभिन्न कैडर के नक्सली विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे। बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा तथा अन्य जिलों में हजारों की संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आज इन नक्सलियों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए बुलाया गया है। आज उन्हें सरकार द्वारा नक्सलियों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। ज्ञात रहे केन्द्रीय गृहमंत्री ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की घोषणा की थी, जिसके कारण बस्तर, तेलंगाना, आंध्रपेदश में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इस समय आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का भी साक्षात्कार ऑल इंडिया रेडियों में प्रसारित किया जा रहा है। हलबी,गोड़ी भाषा में प्रसारित किया जाता है।

पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts