खैरागढ़-छुईखदान-गंडाईछत्तीसगढ़

मादा हिरण की संदिग्ध मौत

खैरागढ़ (विश्व परिवार)। खैरागढ़ शहर के वार्ड दाऊचौरा क्षेत्र में मादा हिरण मृत हालत में मिला. शहर के बीचों बीच वन्य जीव के मृत मिलने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है.वन विभाग की माने तो आवारा कुत्तों के हमले के कारण हिरण की मौत हुई होगी. हालांकि हिरण की वास्तविक मृत्यु का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
वन विभाग ने हिरण का शव किया जब्त
जब स्थानीय नागरिकों ने सड़क किनारे हिरण के शव को देखा तो इसकी सूचना खैरागढ़ वनमंडल को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद हिरण के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. शहर के भीतर वन्य जीव की मौजूदगी और उसकी मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वन विभाग ने बताया कि मृत मादा हिरण का पोस्टमार्टम होने के बाद ही ये पता चल सकेगा कि मृत्यु का कारण क्या है।
वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
आपको बता दें कि आबादी वाले क्षेत्र में वन्य जीव का भटककर पहुंचना और उसकी मौत हो जाना वन्यजीव संरक्षण और शहरी सुरक्षा दोनों को लेकर कई सवाल खड़े करता है. वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts