छत्तीसगढ़रायपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

रायपुर (विश्व परिवार)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ के 151 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 फरवरी से 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन ही मान्य होगा आवेदन
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://raipur.gov.in/
पर देख सकते हैं।
साथ ही आवेदन के लिए गूगल फॉर्म लिंक
https://forms.gle/nHLLO6ERcgfAosmh9
पर निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा।
स्पष्ट किया गया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे, जबकि पंजीकृत डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
मैरिट के आधार पर होगा चयन
दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को उनकी अर्हतादायी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।
प्रमाण पत्रों के परीक्षण के बाद शैक्षणिक योग्यता के कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।
अधिभार अंकों की भी होगी गणना
विज्ञापित पदों पर चयन के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अधिभार (वेटेज) अंक भी जोड़े जाएंगे, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts