Home झांसी भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा झांसी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा झांसी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

54
0

सौरभ जैन सर्वज्ञ अध्यक्ष, विकल्प जैन उपाध्यक्ष, प्रवीण चचैंधिया सचिव, सजल जैन चैनू कोषाध्यक्ष ने पद की शपथ ली
स्वाति निगम को महिला संयोजिका नियुक्त किया
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सी.पी. गुप्ता एवं प्रांतीय महाससिव विनोद सरावगी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

झांसी(विश्व परिवार)। महानगर के बस स्टैण्ड स्थित होटल हवाना रेस्ट्रों में भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा झांसी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें भाविप बुन्देलखण्ड प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सी. पी. गुप्ता एवं प्रांतीय महासचिव विनोद सरावगी ने सौरभ जैन सर्वज्ञ को अध्यक्ष, इंजी. विकल्प जैन को उपाध्यक्ष, प्रवीण चचैंधिया को सचिव, सजल जैन चैनू को कोषाध्यक्ष, श्रीमति स्वाति निगम को महिला संयोजिका पद की कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव जैन, अधिष्ठापन अधिकारी डॉ सी.पी. गुप्ता, विनोद सरावगी, निशांत शुक्ला, निवर्तमान पदाधिकारी परनतप शर्मा, अंकित राय, अर्पित सेठ, विपुल झां, हर्ष गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन हुआ। तदुपरान्त शाखा सदस्यों के द्वारा नगर में बेहतर स्वास्थ सेवाओं के लिए डॉ निर्देश जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ राजीव जैन (फिजिशियन), डॉ अभिषेक जैन (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ रविकान्त जी (सचिव आई.एम.ए.), डॉ रामप्रताप बुंदेला (बुंदेलखंड हॉस्पिटल), डॉ वैभव जैन (त्वचा व दंत रोग विशेषज्ञ) का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष गौरव जैन ‘जैनम’ ने स्वागत भाषण एवं निवर्तमान अध्यक्ष परनतप शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नवीन अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ ने स्वीकृति भाषण दिया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों के रूप में सचिन सर्राफ, अंकित सर्राफ, दीपांक सिंघई, अमन जैन विरागप्रिय, विवेक यादव, हेमन्त राय, सुशील भार्गव ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर सम्मानित सदस्य सीए. उज्जवल मोदी, अंचल जैन लवी, नीरज सिंह, गौरव चौधरी, विक्की अग्रवाल, गौरव जैन नीम, आदित्य शर्मा, अंशुल जैन, पारस जैन, हर्षित जैन, प्रशांत निगम, नितिन अग्रवाल हैप्पी, शुभम सरावगी, विभोर शर्मा, विनय नरवानी, हर्षित बुधौलिया आदि परिवार सहित उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुशील भार्गव एवं आभार सचिव प्रवीण चचैंधिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में समूह में राष्ट्रगान गायन हुआ।
भारत विकास परिषद् विवेकानन्द, झांसी के नवीन अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ ने कहा कि हमारी शाखा के द्वारा आगामी समय में झांसी नगर में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम सब एक साथ मिलकर संस्था के “सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण” के उद्देश्यों को आत्मसात करके अधिक से अधिक रचनात्मक कार्य करेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here