रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गुजरात कांग्रेस अधिवेशन में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब परफॉर्मेंस बेस्ड असेसमेंट सिस्टम होना चाहिए और जो काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग स्वेच्छा से कभी अपनी जगह नहीं छोड़ते।
टी.एस. सिंहदेव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी में कार्यक्षमता के आधार पर बदलाव और कार्रवाई होनी चाहिए और यह खुले तौर पर होनी चाहिए। उन्होंने खुद के उदाहरण में कहा, मैं 72 साल का हूं लेकिन आज भी मुझमें ऊर्जा है। सिंहदेव ने यह भी कहा कि नए लोग केवल उम्र से नहीं, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर आगे आने चाहिए। उन्होंने कहा, अगर कोई युवा है लेकिन परफॉर्म नहीं कर पा रहा, तो उसका क्या मतलब उनका यह बयान कांग्रेस में नवाचार, जवाबदेही और बदलाव की दिशा में उठाया गया एक अहम संदेश माना जा रहा है।
Home छत्तीसगढ़ गुजरात कांग्रेस अधिवेशन में बोले टी.एस. सिंहदेव, परफॉर्मेंस बेस्ड असेसमेंट सिस्टम होना