चांदखेड़ी (खानपुर)। जैन समाज की अंतरराष्ट्रीयसंस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30 वे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन राजस्थान के सुप्रसिद्ध श्री आदिनाथ दि. जैन तीर्थ चाँदखेड़ी मे आज 12 अप्रैल को भव्य समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे देश के बिभिन्न प्रदेशो से लगभग 1000 प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न रीजन के द्वारा मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जैन “आदित्य” पूर्व केंद्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि चांदखेड़ी तीर्थ अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर लाल झांझरी पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका के समक्ष बैनर प्रेजेंटेशन के साथ विधिवत आरंभ हुआ।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में जैन समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना करते हुए देश की मुख्यधारा से जुड़े रहने का आह्वान किया। इसी क्रम में विद्यापूर्ण झांसी मैन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आलोक रंजना जैन को उनकी विगत वर्ष की सक्रियता एवं सहयोग हेतु स्टार ऑफ द ईयर के अध्यक्ष अवार्ड, झाँसी ग्रुप के अध्यक्ष श्री नितिन सोनम जैन को विशेष गतिविधि अवार्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक संजय जैन “कर्नल” रीजन सचिव नितिन जैन व निशांत जैन को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रीता प्रदीप आदित्य को विशिष्ट मातृ शक्ति के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झाँसी से कुसुम जैन, रंजना जैन व पूजा जैन सहित देश के विभिन्न स्थानों स्व पधारे सर्व श्री हंसमुख गांधी, अमित कासलीवाल, विनय जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, मुल्कराज बादशा, जबलपुर, अश्विन कासलीवाल, आशीष जैन सूतवाला, राजेन्द्र जैन टी आई, भोपाल कमलेश कासलीवाल, प्रवीन सिंघई, सुरेंद्र पंड्या, यशकमल अजमेरा, राजेश बड़जात्या जयपुर अंकित पाटनी, अनिल शाह, अनुपम चौधरी ग्वालियर, उमेश जैन, जे के जैन कोटा, अभिजीत जैन गुना, ने भी सहभागिता की।





