छत्तीसगढ़रायपुर

सेंट्रल जेल से भागा आरोपी 1 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर सेंट्रल जेल से फरार आरोपी बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू को उत्तर प्रदेश के आगरा से दबोचा गया. छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. एनडीपीएस एक्ट के मामले में वर्ष 2022 में उसे 15 साल की सजा हुई थी. जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजने के दौरान वह जून 2025 से फरार था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को एनडीपीएस मामले में पुलिस ने चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उसे 25 जुलाई 2024 को 15 वर्ष कैद और 3 लाख रुपए के जुर्माने के साथ सजा सुनाई थी. वहीं अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 साल अतिरिक्त जेल में रहने की भी सजा दी गई. जिसके बाद आरोपी को जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था. लेकिन आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करता रहा. पुलिस ने उसपर 5000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया।
रायपुर एसीसीयू और गंज पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, छत्तीसगढ़ पुलिस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए आगरा के कोतवाली थाना इलाके से दबोच लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts