- हरिशंकर सोनी की रिपोर्ट
रायपुर (विश्व परिवार)। विशेष हर्ष के साथ कृपया पुनः सूचित हो कि हमारे विंध्य के लाड़ले एवं उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल का शुभ आगमन रीवा -रायपुर -रीवा फ्लाइट के शुभ आरंभ के अवसर पर दिनांक 17-3-26 को सायं 6 बजे रायपुर हवाई अड्डे में हो रहा है हवाई अड्डे में माननीय के भव्य स्वागत हेतु आप सादर आमंत्रित हैं। हवाई अड्डे से उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल जी क्वीन्स क्लब वी आई पी रोड रायपुर में पधारेंगे जहां विंध्याचल कल्याण सर्व समाज छत्तीसगढ़ विंध्य एकता संगठन क्षेत्र के संगठन बघेलखंण्ड क्षत्रिय संगठन एवं विंध्य क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों एवं समस्तविंध्यवसियो द्वारा विंध्य के लाड़ले सपूत यशस्वी उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन माननीय राजेन्द्र शुक्ल का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन आयोजित है। अतः समस्त सम्मानीय विंध्य वासियों से पुनः विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर। सम्मान समारोह को भव्यता के साथ गरिमामय बनाने की कृपा करें।





